मिनिमम अमाउंट ड्यू वह न्यूनतम राशि है जो आपको पेमेंट डेट तक चुकानी होती है ताकि लेट पेमेंट चार्ज और ओवरड्यू क्लासिफिकेशन से बचा जा सके। यह राशि इन दोनों में से जो ज्यादा हो, उतनी होती है:
- कुल बकाया राशि का 5%, या
 - ब्याज और अन्य दंड (जैसे लेट फीस) का योग।
 
अगर MAD ₹500 से कम है, तो कार्डधारक से ₹500 न्यूनतम राशि ली जाएगी।
अगर कुल बकाया ₹500 से कम है, तो वही राशि MAD बन जाएगी।
अगर पिछली बिलिंग साइकल का MAD पूरा नहीं चुकाया गया है, तो नए MAD में पिछली राशि का बकाया और वर्तमान साइकल का MAD दोनों शामिल होंगे।
- पिछले साइकिल के MAD का अनपेड हिस्सा, प्लस
 - करंट साइकिल के लिए कैलकुलेट किया गया MAD